1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood plan provide employment 1 lakh people

सोनू सूद ने बताया 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने का प्लान, 1 लाख लोगों को देंगे नौकरी

Sonu Sood
कोरोनावायरस के दौरान एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और गरीबों की मदद कर उनके मसीहा बन गए। सोनू सूद ने मदद का यह सि‍लसिला अभी भी जारी रखा है। उन्होंने गरीब और नौजवानों की मदद के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया है।

 
सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वह आने वाले 5 सालों में 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदल देंगे और साथ ही उन्होंने एक लाख नई नौकरियां देने की भी घोषणा की है। सोनू सूद ने अपना एक प्लान ट्विटर पर शेयर किया है।
 
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नया साल, नई उम्मीदें। नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम। प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर। आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें।'

 
 
सोनू सूद के इस ऐलान के बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। सोनू सूद ने अपने ट्वीट में यह भी दावा किया है कि अब तक इस मिशन के जरिए 1 लाख 20 हजार 52 लोगों को नौकरियां दे दी गई हैं। इसी मिशन के तहत अब 1 लाख नौकरियां और मुहैया कराई जाएंगी। 
 
अगला लेख
राम जन्मभूमि से 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय कुमार, इन दिन पहुंचेंगे अयोध्या