बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. कोरोनावायरस की चपेट में आए सोनू निगम, पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (12:22 IST)

कोरोनावायरस की चपेट में आए सोनू निगम, पत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

Sonu Nigam
देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सोनू के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 
इस बात की जानकारी सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर करके अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। वह इन दिनों दुबई में हैं।
 
सोनू निगम ने वीडियो में बताया, मैं कोविड पॉजिटिव हूं इस समय। मुझे भुवनेश्वर में परफॉर्म करने और सुपर सिंगर सीजन 3 की शूटिंग के लिए भारत आना था। इसलिए मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैंने फिर से टेस्ट कराया और फिर से मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुझे लगता है कि लोगों को इसके साथ रहना सीखना होगा। 
 
सोनू ने बताया कि उनका बेटा नीवान निगम और पत्नी मधुरिमा निगम भी कोविड पॉजिटिव हैं। सोनू ने कहा कि वो डेढ़ महीने से अपने बेटे नीवान निगम से मिले नहीं थे, इसलिए बेटे से मिलने दुबई आए थे, लेकिन अब वो ज्यादा टाइम अपने बेटे के साथ स्पेंड कर सकते हैं। 
 
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सोनू निगम अपने परिवार के साथ दुबई में ही क्वारंटाइन हैं। बता दें कि सोनू सूद के अलावा बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 
 
ये भी पढ़ें
क्या तनीषा मुखर्जी ने गुपचुप रचाई शादी? काजोल की बहन ने बताया सच