1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor, Akshay Kumar, Radhika Apte, Padman, Anand Ahuja

अक्षय कुमार का सोनम कपूर से शादी का सवाल

सोनम कपूर
सोनम कपूर फिलहाल अक्षय कुमार के साथ अपंबी फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा खबरें हैं कि सोनम अपेन बॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के शादी भी करने वाली हैं। ये सवाल कई बार मीडिया ने सोनम से किया लेकिन हर बार सोनम ने इसके लिए इंकार कर दिया। लेकिन फिलहाल चल रहे किस्सों को देखा जाए तो लग रहा है सोनम भी इस साल अनुष्का की तरह चुपके से शादी कर सबको चौंका देंगी। 
 
पहले खबर थी कि सोनम ने जयपुर में अप्रैल के लिए एक वेन्यु बुक कर लिया है। उसके बाद वे आनंद आहूजा की मां के साथ ज्वेलरी शॉप में भी स्पॉट की गईं। फिर उनकी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की डेट्स भी जून तक आगे बढ़ गई और सोनम का इन सभी चीज़ों के लिए कोई रिएक्शन भी नहीं है। यह सभी बातें उनकी शादी का संकेत ही तो हैं। 
 
'पैडमैन' के प्रमोशन के दौरान इस बारे में इस बार मीडिया ने नहीं खुद अक्षय कुमार ने सवाल कर डाला। अक्षय ने सोनम से पुछा कि क्या वे इस वर्ष शादी करने वाली हैं? अक्षय ने सोनम से यह भी कहा कि अगर आप शादी करेंगी तो मैं आप लोगों को मशीन गिफ्ट करुंगा या आपके पति को दे दूंगा ताकि वह आपके लिए खाना बना दें। अक्षय और सोनम फिल्म 'पैडमैन' के लिए चर्चा में हैं, इसमें उनके साथ राधिका आप्टे भी लीड में हैं। फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ होने वाली है। 
अगला लेख
आमिर-प्रभुदेवा के साथ कैटरीना बहा रही हैं पसीना