शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha wishes rumoured boyfriend zaheer iqbal a happy birthday post viral
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (13:14 IST)

क्या जहिर इकबाल को डेट कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा? एक्टर के बर्थडे पर लिखा स्पेशल पोस्ट

क्या जहिर इकबाल को डेट कर रहीं सोनाक्षी सिन्हा? एक्टर के बर्थडे पर लिखा स्पेशल पोस्ट - sonakshi sinha wishes rumoured boyfriend zaheer iqbal a happy birthday post viral
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों नोटबुक फेम जहिर इकबाल संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां में हैं।

 
बीते काफी समय से खबरें है कि जहिर और सोनाक्षी के बीच कुछ चल रहा हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई हैं। हाल ही में जहिर इकबाल के जन्मदिन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरें तेज हो गई है।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने जहिर इकबाल संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। सोनाक्षी ने लिखा, 'दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान करने वाले इंसान को हैप्पी बर्थडे। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान हो, कैसे हो सकता है ऐसे? तुम ऐसे कैसे हो? जन्म लेने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे। बाय।'
 
पोस्ट में सोनाक्षी ने जहिर को अपना बेस्टफ्रेंड बताया है। वहीं जहिर ने सोनाक्षी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लेकिन वो मेरी बेस्ट फ्रेंड है यार।'
 
अपने दूसरे कमेंट में जहिर ने ‍लिखा, 'क्या अब मैं तुम्हें ऑफिशियली अपनी हीरोइन कह सकता हूं।' सोनाक्षी के इस पोस्ट को देख ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल कर दिया है। 
 
खबरों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहिर इकबाल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात सलमान खान की वजह से हुई थी। जहिर इकबाल को सलमान खान ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था। वहीं सोनाक्षी ने भी सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया हैं।
 
ये भी पढ़ें
सूर्या की 'जय भीम' ने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों को पछाड़ गूगल की सर्च लिस्ट में पहले स्थान पर बनाई जगह