1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. slumdog millionaire actress freida pinto blessed with baby boy

'स्लमडॉग मिलियनेयर' एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो बनीं मां, फैंस के साथ शेयर की बेटे की पहली झलक

Slumdog Millionaire
फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो मां बन गई हैं। फ्रीडा पिंटो और उनके पति कॉरी ट्रान एक बेटे के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम रूमी रे रखा है।


फ्रिडा पिंटो ने सोशल मीडिया अपने पति के जन्मदिन के मौके पर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है।
 
पहली तस्वीर में फ्रीडा अपने बेटे को सीने से लगाए नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने इमोजी से बच्चे का चेहरा छुपा दिया है। ‍दूसरी तस्वीर में बेबी अपने पापा के पेट पर सोता नजर आ रहे हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ फ्रीडा ने कैप्शन में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो डैडा कोरी। मैं आपको अपने पति, दोस्त और जीवन में साथी के रूप में मनाती हूं। आपकों सिर्फ डैड नहीं बल्कि सुपर डैड बनते देखना मुझे इमोशनल और खुशी से भर देता है। यह नींद से वंचित मां को भी एक विराम देता है। मैं पागलों की तरह आपसे प्यार करती हूं। रूमी रे तुम एक भाग्यशाली लड़के हो। 
 
बता दें कि फ्रीडा पिंटो ने करीब 6 साल तक देव पटेल को डेट किया था। फिल्म स्लमडॉग मिलियेनर की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। जिस वक्त वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब फ्रीडा 30 साल की और देव 24 साल के थे। साल 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
 
अगला लेख
पत्रलेखा ने भी लगाया था राजकुमार राव की मांग में सिंदूर, वायरल हो रहा शादी का प्यारा सा वीडियो