1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anupama fame actress madhavi gogte passed away

'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन, कोरोनावायरस से थीं संक्रमित

Anupama
Photo - Twitter
टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शो में रुपाली गांगुली की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन हो गया है। माधवी गोगटे 21 नंवबर को इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

 
खबरों के अनुसार माधवी कुछ दिनों से कोरोनावायरस से संक्रमित थीं और मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती थीं। वह 58 साल की थीं और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं। 
 
माधवी गोगटे के निधन पर रुपाली गांगुली ने शोक जताया हैं। उन्होंने माधवी गोगटे को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है। रुपाली गांगुली ने लिखा, बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी।
 
माधवी गोगटे मनोरंजन जगत से लंबे समय से जुड़ी हुई थीं। उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' से लोकप्रियता मिली थी। वह कोई अपना सा, ऐसा कभी सोचा ना था, कहीं तो होगा और अनुपमा जैसे कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभा चुकी थीं।
 
अगला लेख
अभिमन्यु दसानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'आंख मिचौली' की रिलीज डेट आई सामने