सिंगर शान की मां का निधन, गाने गाकर की थी बच्चों की परवरिश
Photo - Facebook
कैलाश खेर ने ट्वीट कर लिखा, बड़े भाई शान की मां का देहांत हो गया है। परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएं। तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है कि हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले।
बड़े भाई शान @singer_shaan की माँ का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ
— Kailash Kher (@Kailashkher) January 20, 2022
शानी की मां के निधन की वजह सामने नहीं आई है। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। शान की मां ने ही गाने गाकर अपने दोनों बच्चों को पाला था।
शान की मां सोनाली मुखर्जी ने साल 1970 से 2000 तक कई फिल्मों में कोरस सिंगर के तौर पर कई गानों में अपनी आवाज दी। शान ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं और उनके कई गाने सुपरहिट हुए हैं।

