Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Simran, Kangana Ranaut, Hansal Mehta

कंगना के बारे में उड़ी अफवाह से दु:खी है सिमरन की टीम

कंगना एक अच्छी दोस्त, एक्ट्रेस और सहयोगी

सिमरन
डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' पहले ही बहुत चर्चा में रही है। अब एक नई खबर यह है कि फिल्म की हीरोइन कंगना रनौट इस फिल्म के ट्रेलर का कुछ हिस्सा एडिट करना चाहती हैं, क्योंकि उससे वे खुश नहीं थीं। 
 
इस बारे में हंसल मेहता का कहना है कि ये सारे विचार गलत और मनगढ़ंत हैं। मेरी टीम और एक्टर्स के साथ मैं हमेशा सहयोग करता हुं। लोग कंगना को लेकर मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं और मैं इन सबसे बहुत नाराज हुं। वे एक बहुत अच्छी दोस्त, एक्टर और सहयोगी हैं। मुझे इस बात का भी बुरा लगा कि किसी ने इस बात पर मेरे और विशाल भारद्वाज के रिश्ते बिगाड़ने की भी कोशिश की। विशाल और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं और यह फिल्म भी उन्हीं की वजह से मैं बना पाया हुं। मैं ऐसे लोगों के लिए कुछ गलत नहीं बोल सकता जिन्हें मैं प्यार करता हुं। 
 
इस बारे में भूषण कुमार का कहना है कि हम कंगना के बारे में इस अफवाह से बेहद दुखी हैं। हम टीम की तरह काम करते हैं और हर प्रोमो पर उनका सुझाव भी हमारे लिए जरूरी है और आखिर में फिल्म डायरेक्टर ही फैसला लेता है। 
 
'सिमरन' फिल्म के ट्रेलर ने बहुत तारीफें बटोरी हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा प्रदर्शित फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होनी है। 
ये भी पढ़ें
आप भी डर जाएंगे सुधा चन्द्रन का ये खतरनाक रूप देखकर