Hanuman Chalisa
✕

विवादित बयान पर श्वेता तिवारी ने मांगी माफी, सफाई में कही यह बात

Updated: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (16:18 IST)
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने एक बयान को लेकर मुश्किल में फंसी हुई हैं। बीते दिनों भोपाल में अपनी वेब सीरीज के इवेंट के दौरान श्वेता ने अपनी ब्रा की साइज और भगवान को लेकर विवादित बयान दे दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस पर हिन्दू भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। 

 
श्वेता तिवारी के इस बयान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में श्वेता तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धार 295(A) के तहत केस दर्ज किया गया है। श्वेता पर ऐसा बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
 
वहीं विवाद बढ़ता देख श्वेता तिवारी ने ऑफिशियल बयान कारी कर माफी मांगी है। खबरों के अनुसार श्वेता ने कहा, मुझे पता चला कि मेरे कलीग के पिछले रोल को ध्यान में रखते हुए दिए गए मेरे एक बयान को गलत लिया जा रहा है। जब इसे संदर्भ में रखा जाएगा तो कोई भी समझ जाएगा कि 'भगवान' के रेफरेंस में दिया बयान सौरभ राज जैन के पॉपुलर देवता के रोल के कॉन्टैक्स्ट में था। लोग किरदारों के नामों को एक्टर्स से जोड़ते हैं। इसलिए मैंने मीडिया से अपनी बातचीत में इसे उदाहरण के तौर पर कहा था।
 
उन्होंने कहा, इस बयान को पूरी तरह से गलत समझा गया है जिसे देखकर दुख होता है। एक ऐसे इंसान के तौर पर जिसे खुद 'भगवान' के बेहद भरोसा है, मैं जाने या अनजाने में ऐसी कोई भी बात नहीं करूंगी या कहूंगी जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। 
 
श्वेता ने कहा, मुझे समझ आया कि इस बयान को बिना संदर्भ सुनने पर लोगों की भावनाएं आहत हुई होंगी। प्लीज मुझपर भरोसा करें किसी को दुख पहुंचाने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं रहा। इसलिए, मैं मेरे बयान से अनजाने में जिन्हें भी दुख पहुंचा है उनसे विनम्रतापूर्वक माफी मांगना चाहती हूं।
 
बता दें कि श्वेता तिवारी ने एक वेब सीरीज की अनाउंसमेंट को लेकर भोपाल में एक प्रेस फॉफ्रेंस की थी। फैशन से जुड़ी वेब सीरीज 'शो स्टॉपर' के अनाउंसमेंट दौरान श्वेता ने कहा कि 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे।' इस बयान के बाद श्वेता की जमकर आलोचना हो रही है। 

यह भी पढ़िए: 
 
उल्लू एप पर जघन्य उपाय में पति की सेक्सी गर्लफ्रेंड की तरह बनने के चक्कर में पत्नी बनी हैवान 
 
साल 2021 की ये रहीं टॉप 10 फिल्में, सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर 
 
राजकुमार राव ने पत्नी की ऐसी तस्वीर की शेयर की आए भद्दे कमेंट्स 
 
श्वेता तिवारी के ब्रा वाले बयान पर हिंदू संगठन ने दी धमकी 
सनी लियोनी के सेक्सी वीडियो देखता था ओसामा बिन लादेन  
 

प्रभास के जन्मदिन पर 'कल्कि 2' के मेकर्स का बड़ा धमाका, 'भैरव' बनकर पर्दे पर लौटे 'रेबल स्टार', देखें बीटीएस वीडियो

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

मधुर भंडारकर ने किया नई फिल्म 'श्यामा – द मिसिंग चैप्टर' का ऐलान, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कहानी आएगी पर्दे पर

ब्लैक लेदर आउटफिट में करीना कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड लुक देख फैंस को याद आईं ‘पू’

'तुम्बाड 2' में कैसे हुई आलिया भट्ट की एंट्री? सोहम शाह ने बताई पूरी कहानी

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख