सम्बंधित जानकारी
- मंगेतर नूपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज करेंगी आयरा खान, इन दिन उदयपुर में होगी ग्रैंड वेडिंग
- वर्ष 2023 में कुल 260 हिंदी फिल्में हुईं रिलीज, 5 रहीं ब्लॉकबस्टर
- जूनियर एनटीआर ने न्यू ईयर पर फैंस को दिया गिफ्ट, 'देवरा' का नया पोस्टर शेयर करके बताया कब आएगा टीजर
- विद्या बालन ने की थी टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग करियर की शुरुआत, सिल्क स्मिता बनकर पर्दे पर मचा दिया था तहलका
- जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है कीमत
हार्ट अटैक आने के बाद 'क्लिनिकली डेड' हो गए थे श्रेयस तलपड़े, एक्टर ने किया खुलासा | Shreyas Talpade opens up about heart attack says I was clinically dead
हार्ट अटैक के बाद दोबारा शूटिंग सेट पर लौटने के बाद श्रेयस तलपड़े ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
शूटिंग सेट से घर लौटते वक्त श्रेयस को आया था हार्ट अटैक
डॉक्टर ने की थी एंजियोप्लास्टी सर्जरी
अब दोबारा काम पर लौट चुके हैं एक्टर
Shreyas Talpade opens up about heart attack: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर 2023 को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। अब ठीक होने के बाद श्रेयस तलपड़े एक बार फिर काम पर लौट आए हैं।
वहीं अब श्रेयस तलपड़े ने खुलासा किया है कि हार्ट अटैक आने के बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वे चिकित्सकीय रूप से मृत थे। उन्हें सीपीआर देकर वापस से जिंदा किया गया। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
श्रेयस तलपड़े ने कहा, जब वे 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से घर लौट रहे थे तब उन्हें अचानक उनको लगा कि वो सांस नहीं ले पा रहे हैं। इसके साथ साथ उनको बाएं हाथ में दर्द भी हो रहा था। श्रेयस को कुछ समझ नहीं आया और उनको लगा कि ये सिर्फ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो रहा है।
लेकिन जैसे ही श्रेयस अपनी कार में बैठे तो तबीयत काफी बिगड़ने लग गई। जब वे घर पहुंचे तो उनकी पत्नी दीप्ति उन्हें तुरंत अस्पताल ले गईं। अस्पताल के गेट पर ही श्रेयस को लगा कि उनका चेहरा सुन्न हो गया है और फिर उनकी मौत हो गई।
श्रेयस तलपड़े ने कहा, मुझे ऐसा महसूस हुआ कि कुछ लोग हमारे बचाव में आए और मुझे अंदर ले गए। डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, बिजली का झटका दिया, इस तरह उन्होंने फिर से जिंदा किया। यह एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट था, मैं क्लीनिकल रूप से मर ही गया था। अगर मुझे अगर तुरंत इलाज ना मिलता तो मैं मर जाता।
जीवन का दूसरा मौका बताते हुए श्रेयस ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जो उस समय उनकी सहायता के लिए आए। श्रेयस ने बताया कि वे अपने जीवन का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं। उनकी एक आर्टरी में 100 फीसदी ब्लॉकेज था, जबकि दूसरी में 99 फीसदी ब्लॉकेज था।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
