शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shraddha kapoor share her father shakti kapoor 55 years old photo
Written By

श्रद्धा कपूर ने शेयर की शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर, बोलीं- मेरे पापा को पहचानिए

श्रद्धा कपूर ने शेयर की शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी तस्वीर, बोलीं- मेरे पापा को पहचानिए | shraddha kapoor share her father shakti kapoor 55 years old photo
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने बैक टू बैक प्रोजेक्ट में बिजी चल रही हैं। हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म छिछोरे लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट कास्ट हुई थीं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर की बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर की है। जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं।


श्रद्धा कपूर ने 55 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो उनके पापा शक्ति कपूर के स्कूल दिनों की है। शक्ति कपूर स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।

श्रद्धा कपूर ने अपने पापा के स्कूल के दिनों की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे डैड को देखिए। यह करीब 55 साल पहले की तस्वीर है जब पापा स्कूल क्रिकेट टीम के कैप्टन हुआ करते थे।' 
 
शक्ति कपूर बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी और धमाकेदार कई कैरेक्टर रोल भी किए हैं। लंबे समय से हिन्दी फिल्मों से दूर शक्ति कपूर को आखिरी बार उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के मंच पर नजर आए थे। 
 
हिन्दी फिल्मों के बाद शक्ति कपूर अब भोजपुरी फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्म लेडी सिंघम में वो रानी चटर्जी और गौरव झा के साथ काम करते दिखाई देंगे। भोजपुरी फिल्मों में काम करने को लेकर शक्ति कपूर ने कहा कि ये भाषा मुझे काफी अच्छी लगती है। जिसकी वजह से वो भोजपुरी कलाकारों से अक्सर टच में रहते हैं।
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड की रियासत के एकलौते राजकुमार थे राजकुमार, पुलिस की नौकरी छोड़कर बने थे हीरो