सम्बंधित जानकारी
- सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा विरोध
- ऋषि कपूर ने कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
- फिल्म 'थलाइवी' में जयललिता के किरदार के लिए भरतनाट्यम सीख रहीं कंगना रनौट, सामने आई तस्वीर
- कार्तिक आर्यन इस दिन से शुरू करेंगे 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग
- भूमि पेडनेकर ने जीता पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड, तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी
9 साल की प्रीति भट्टाचार्जी ने जीता 'सुपरस्टार सिंगर' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख का चेक | superstar singer 2019 finale winner prity bhattacharjee wins the title
सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर को अपना विजेता आखिरकार मिल गया है। ये सिंगिंग शो इस साल खूब पॉपुलर हुआ। देशभर के टैलेंटेड बच्चों ने इसमें पार्टीसिपेट किया और ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
Congratulations #SuperPrity!!! We have the first #SuperstarSinger. Prity Bhattacharjee is Singing Ka Kal @javedali4u @Salmanaliidol @SachinKumarVal @iamnitinkumar1 @jaybhanushali0 #SuperstarSinger #SuperFinale @jyotica_tangri
— Sony TV (@SonyTV) October 6, 2019
कई हफ्तों की उठापठक के बाद रविवार को शो का फिनाले रखा गया। शो की विनर रहीं प्रीति भट्टाचार्जी। उन्हें शो में शुरुआत से ही उन्हें मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। प्रीति को शो का पहला विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ 15 लाख का चेक मिला।
फाइनल मुकाबले में 6 कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट बने। जिसमें प्रीति भट्टाचार्जी, मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा थे। इन सभी ने एक बाद एक करके स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्म किया। जिसे शो के सभी जजेस ने काफी पसंद किया। लेकिन बाजी प्रीति भट्टाचार्जी ने मारी।
इस शो के फिनाले के दौरान शो के तीनों जज अलका याग्निक, हिमेश रेशमियां और जावेद अली तो मौजूद थे ही साथ ही अनु मलिक और प्यारेलाल भी चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे। जबकि कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने अपनी मस्ती से सभी का दिल का खूब जीता।
