1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty visited mata vaishno devi

मुश्किल वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा महीनों से अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में जेल में बंद है। वहीं शिल्पा पर भी ठगी का आरोप लगा है। इसी बीच एक्ट्रेस जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंचीं।

 
खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी बुधवार को कटड़ा पहुंचीं। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह दर्शन के लिए घोड़े पर बैठ कर रवाना हो गईं। उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
 
खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह दर्शन कर बेहद खुश हैं। उन्होंने यात्रा के दौरान 'जय माता दी' का जयकारा भी लगाया। मंदिर परिसर में शिल्पा शेट्टी को अन्य भक्तों और मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया।
 
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में गणपति की स्थापना की थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। एक्ट्रेस भगवान में पूरी आस्था रखती हैं।
अगला लेख
बॉयकॉट शाहरुख खान, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड