सम्बंधित जानकारी
- अनुपम खेर ने एप्पल से पूछा सवाल- वॉच कलेक्शन में भारत को क्यों नहीं किया शामिल
- वेब सीरीज 'ब्रेक प्वाइंट' से सामने आए लिएंडर पेस और महेश भूपति के पोस्टर
- सोनू सूद के घर आईटी की रेड, एक्टर से संबंधित 6 परिसरों का सर्वे
- सांवले रंग की वजह से ईशा गुप्ता को इंडस्ट्री में करना पड़ा भेदभाव का सामना, बोलीं- पूरी बॉडी पर किया जाता था मेकअप
- क्या आप जानते हैं : शोले की कहानी चाय-सिगरेट और बीयर का मजा लेते हुए लिखी गई
'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर अमिताभ बच्चन बने फूड डिलीवरी बॉय, वीडियो वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस शो के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट के लिए फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाते नजर आए।
दरअसल, पेशे से फूड डिलीवरी बॉय आकाश वागमारे अमिताभ के सामने हॉट सीट की शोभा बढ़ा रहे थे। आकाश लंबे समय से लोगों के घर-घर खाना पहुंचाने का काम करे हैं। उनका सपना था कि वह जिस तरह लोगों के घर खाना पहुंचाते हैं, उसी तरह कोई उनके लिए भी खान लेकर घर पहुंचे।
आकाश की यह इच्छा अमिताभ बच्चन ने पूरी की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन कहते हैं, कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं है कि हमारी अपेक्षाओं को छोटा कर दे। हमें इसका जीता जागता सबूत आकाश वागमारे के रूप में मिला है।
अमिताभ कहते हैं कि उनकी (आकाश वागमारे) इच्छा थी कि एक दिन उनके घर पर उनका पसंदीदा खाना पहुंचाने के लिए कोई डिलीवरी कर्मी आए। तो, आज भाई साहब, मैं आपको बताना चाहता हूं कि एक डिलीवरी वाला आपके लिए ऐसा करेगा।
इसके बाद अमिताभ अपनी सीट से उठते हैं और आकाश के लिए खाने का एक पैकेट लेकर आते हैं। यह देख कर आकाश भावुक हो जाते हैं। पैकेट लेते हुए आकाश कहते हैं कि सर धन्य हो गए हम।
