1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Entertainment News In Hindi/ Bollywood News In Hindi/ Shilpa shetty viral on social media

पति संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं शिल्पा शेट्टी, हॉट बिकिनी में शेयर किया वीडियो

Shilpa Shetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा संग मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। यहां से वे लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

 
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समंदर किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ऐसा लगा जैसे तरंगे उत्पन्न हो रही हैं।' 
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी एमिनल प्रिंट बिकिनी पहने नजर आ रही हैंह। शिल्पा शेट्टी हाथों में रेत लिए बेहतरीन पोज देती नजर आ रही हैं। शिल्पा का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट पर उनकी बहन शमिता शेट्टी ने रेड हार्ट की इमोजी बनाई है।
इससे पहले भी एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो डॉलफिन मछलियों की मस्ती का आनंद उठाती नजर आ रही हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करे तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका अदा करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आने वाली हैं।
 
अगला लेख
अमीषा पटेल पर लगा करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने 2 हफ्ते में मांगा जवाब