गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sherlyn Chopra, Raj Kundra, Police complaint, Shilpa Shetty
Written By
Last Updated : गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (14:29 IST)

शर्लिन चोपड़ा पहुंची पुलिस थाने, राज कुन्द्रा के खिलाफ पैसे नहीं देने पर शिकायत

शर्लिन चोपड़ा पहुंची पुलिस थाने, राज कुन्द्रा के खिलाफ पैसे नहीं देने पर शिकायत - Sherlyn Chopra, Raj Kundra, Police complaint, Shilpa Shetty
राज कुन्द्रा इस समय बाहर की हवा खा रहे हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। इसे बढ़ाने के लिए मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा मुंबई में पुलिस के पास पहुंच गई हैं। खबर है कि वे जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुन्द्रा के खिलाफ शिकायत करने पहुंची हैं। शर्लिन का कहना है कि राज कुन्द्रा ने अभी तक उनके पैसे नहीं दिए हैं। 
Photo : Instagram

गौरतलब है कि राज कुन्द्रा को जुलाई में अश्लील कंटेंट बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया था और सितम्बर में उन्हें छोड़ा गया था। तब शर्लिन ने भी राज के खिलाफ जम कर आग उगली थी। 
Photo : Instagram

शर्लिन ने भी राज के द्वारा बनाई गई कुछ फिल्मों में काम किया था और इसका पैसा राज ने अब तक नहीं चुकाया है। शर्लिन इसी मामले को अब आगे ले जाना चाहती हैं। 

पोर्न फिल्मों और कंटेंट के प्रोडक्शन को लेकर राज कुन्द्रा लंबे समय से मुंबई पुलिस के निशाने पर थे। पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। जमानत पाने में राज को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा था। फिलहाल वे अपने घर पर हैं और केस का ट्रायल फेस कर रहे हैं। 

राज की इस हरकत से काफी बदनामी हुई। उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी बहुत आहत हुई थीं। खबरों के अनुसार शिल्पा ने राज से कहा भी था कि आखिर उन्हें यह सब करने की क्या जरूरत थी। 
Photo : Instagram

खबर है कि राज और शिल्पा भी शर्लिन के खिलाफ मानहानि का दावा लगाने की सोच रहे हैं। क्योंकि शर्लिन ने कहा था कि राज उनके घर में जबरदस्ती घुस आए थे और किस करने की कोशिश कर रहे थे। 
ये भी पढ़ें
विद्युत जामवाल की 'सनक' का लॉकडाउन में जन्म हुआ : कनिष्क वर्मा