1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shehnaz Gill, Bigg Boss, Santokh Singh, Siddharth Shukla

शहनाज से कभी बात नहीं करूंगा, पिता संतोख सिंह ने खाई कसम

शहनाज़ गिल
बिग बॉस 13 से लोकप्रियता प्राप्त करने वाली शहनाज़ गिल भले ही सफल हो गई हैं, लेकिन उनके घर वालों से रिश्ते इतने बिगड़ गए कि उनके पिता संतोख सिंह ने कसम खा ली है कि वे शहनाज़ से अब कभी बात नहीं करेंगे। 
 

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज चंडीगढ़ पहुंची। पास में ही उनका घर है, लेकिन उन्होंने घर वालों को कोई खबर नहीं दी। संतोख सिंह के अनुसार उन्हें मीडिया द्वारा ही पता चला कि शहनाज चंडीगढ़ आई हुई है। शहनाज ने उन्हें खबर देना भी मुनासिब नहीं समझा। 
 
संतोख के अनुसार शहनाज चाहतीं तो घर आ सकती थीं, लेकिन वे नहीं आईं। संतोख के पास शहनाज और उसकी मैनेजर का नंबर भी नहीं है। वे अपनी बेटी से कांटेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। 


 
संतोख के अनुसार वे लंबे समय से शहनाज़ से नहीं मिले हैं। शायद संतोख को समझ में आ गया है कि उनकी बेटी उनसे अब मिलना नहीं चाहतीं इसलिए वे बेहद नाराज हो रहे हैं। 
 
संतोख ने कसम खा ली है कि वे अपनी बेटी से कभी बात नहीं करेंगे। 
अगला लेख
कश्मीरा शाह के हॉट फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग