Hanuman Chalisa

47 साल में सिंगल स्टेट्स पर ट्रोलिंग पर भड़कीं शमिता शेट्टी, बोलीं- आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया?

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
गुरुवार, 28 मई 2026 (11:54 IST)
बॉलीवुड में अपनी बेबाक राय और शानदार स्टाइल के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शमिता शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि इंटरनेट पर उनके सिंगल स्टेटस का मजाक उड़ाने वाले ट्रोल्स को दिया गया उनका करारा जवाब है। 
 
47 की उम्र में भी अनमैरिड रहने पर जब सोशल मीडिया यूजर्स ने शमिता शेट्टी पर अनर्गल टिप्पणियां कीं, तो एक्ट्रेस ने न सिर्फ उन ट्रोल्स की क्लास लगाई, बल्कि समाज की 'आदिम' और 'पुरुष-प्रधान' सोच का आइना भी दिखा दिया। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब शमिता शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक ट्रोलर के कमेंट्स और उसकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया। 
 
एक यूजर ने शमिता की पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स किए थे। पहले कमेंट में यूजर ने लिखा था, "आपकी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही।" इस एज-शेमिंग कमेंट पर शमिता ने बेहद शालीनता और मैच्योरिटी से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं, यह जीवन का स्वाभाविक नियम है। शारीरिक बनावट सहित कुछ भी हमेशा के लिए एक जैसा नहीं रहता! लेकिन अपनी इस उम्र में भी मैं पूरी तरह स्वस्थ, फिट और खुश हूं। ईश्वर ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं... और मेरे लिए बस यही मायने रखता है।

ALSO READ: विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने पैपराजी को दिखाया बेटे विहान का चेहरा, साथ में रखी यह शर्त
 
उसी ट्रोलर ने शमिता के सिंगल होने पर तंज कसते हुए आगे लिखा, 'अगर समय पर शादी कर लेती, तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते।' इस कमेंट पर शमिता शेट्टी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने जवाब दिया, तो? आपने जो बात कही वो तो बिल्कुल साफ है... फिर? आपने खुद शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई? और सबसे जरूरी बात, आप लोग हम सिंगल महिलाओं को फॉलो क्यों करते हैं? सिर्फ हमें उम्र को लेकर शर्मिंदा करने और हम पर अपनी पितृसत्तात्मक, आदिम और पुरुष-प्रधान सोच थोपने के लिए? प्लीज मुझ पर एक अहसान कीजिए और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दीजिए!
 
यह कोई पहली बार नहीं है जब शमिता शेट्टी को उनकी शादी को लेकर घेरा गया हो। उनकी बड़ी बहन, मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जहां शादीशुदा हैं और एक 14 साल के बेटे की मां हैं, वहीं शमिता ने हमेशा यह स्टैंड लिया है कि वह सिर्फ समाज को दिखाने या 'दबाव' में आकर शादी के बंधन में नहीं बंधेंगी।
 
शमिता का नाम कुछ साल पहले 'बिग बॉस ओटीटी' के सह-प्रतियोगी राकेश बापट के साथ जुड़ा था। शो के दौरान दोनों का अफेयर काफी चर्चा में रहा, लेकिन साल 2022 में शमिता ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी। तब से वह पूरी गरिमा के साथ अपनी सिंगल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

Show comments

अक्षय कुमार के साथ किसिंग शॉट के बाद उठे सवाल, उर्वशी रौटेला को आखिर मिला क्या?

'गजरा' से मराठी डेब्यू करने जा रहीं अदा शर्मा, देखिए एक्ट्रेस की 5 शानदार परफॉर्मेंस जिन्होंने जीता दिल

नितेश तिवारी की 'रामायणम्' ट्रेलर से 11 सेकंड का सीन लीक! यूजर्स ने जताई नाराजगी

अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे 2 लग्जरी फ्लैट्स, 9 साल में कमाया इतना मुनाफा

क्यों एनीमेशन में लौट रही है 'बाहुबली' की दुनिया? एसएस राजामौली ने खोला राज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख