1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana sharma bold look in deep neck black satin dress photos viral
Last Modified: बुधवार, 27 मई 2026 (16:24 IST)

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

Kangana Sharma bold look
अपनी बोल्डनेस और कातिलाना अदाओं के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना शर्मा जब भी स्क्रीन या सोशल मीडिया पर आती हैं, फैंस की धड़कनें तेज हो जाती है। हाल ही में कंगना ने अपनी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। 
 
तस्वीरों में कंगना का ग्लैम लुक और गॉर्जियस स्टाइल देखते ही बन रहा है। कंगना शर्मा ने ऑल-ब्लैक सैटिन मैक्सी गाउन पहना हुआ है। इस फ्लोर-लेंथ गाउन का अपर पार्ट बेहद खास है, जिसमें डीप-कट प्लंजिंग नेकलाइन के साथ लेस वर्क की डिटेलिंग दी गई है, जो उनके लुक में बोल्डनेस का एलीमेंट जोड़ रही है। 
 
इस स्लीवलेस गाउन के साथ कंगना ने एल्बो-लेंथ ब्लैक मखमली ग्लव्स कैरी किए हैं, जो उन्हें एक रॉयल विंटेज वाइब दे रहा है। एक अन्य तस्वीर में उन्होंने इस लुक के साथ व्हाइट ब्लेजर पेयर करके अपने स्टाइल को और भी क्लासी ट्विस्ट दिया है।

कंगना शर्मा तस्वीरों में एक से बढ़कर एक कातिलाना अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। वह कभी अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो कभी अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
 
अपने इस गॉर्जियस ड्रामा लुक को पूरा करने के लिए कंगना ने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स देकर खुला रखा है। उनके बालों का ब्लॉन्ड-हाइलाइटेड शेड इस आउटफिट पर काफी सूट कर रहा है। 
 
मेकअप की बात करें तो उन्होंने ड्यूई बेस के साथ डार्क प्लम-पिंक लिपस्टिक, डिफाइंड आईब्रो और विंग्ड आईलाइनर का इस्तेमाल किया है, जो उनके फेशियल फीचर्स को परफेक्टली हाइलाइट कर रहा है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह