गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shakti kapoor to make his tv debut as shakuni mama in radhakrishn tv show
Written By
Last Modified: रविवार, 5 जुलाई 2020 (18:48 IST)

छोटे पर्दे पर शकुनि मामा बनेंगे शक्ति कपूर, 'राधाकृष्ण' शो में आएंगे नजर!

छोटे पर्दे पर शकुनि मामा बनेंगे शक्ति कपूर, 'राधाकृष्ण' शो में आएंगे नजर! - shakti kapoor to make his tv debut as shakuni mama in radhakrishn tv show
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कई टीवी शोज धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही नए एपिसोड टीवी पर दिखाई देंगे। सभी मेकर्स टीआरपी लिस्ट में खलबली मचाने के लिए अपने शोज में बड़ा उलट-फेर कर रहे हैं।

 
पॉपुलर टीवी शो 'राधाकृष्ण' के मेकर्स भी दर्शकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इस शो में शक्ति कपूर धमाकेदार एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'राधाकृष्ण' में लॉकडाउन के बाद महाभारत की कहानी का आरंभ हो जाएगा। मेकर्स ने इस ट्रैक को 'कृष्ण अर्जुन गाथा' का नाम दिया है। 
 
Photo : Twitter
'महाभारत' की इस कहानी में शक्ति कपूर शकुनी मामा के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 'राधाकृष्ण' के पहले एपिसोड में ही शक्ति कपूर की एंट्री हो जाएगी। शक्ति शकुनी मामा बनकर अपना फिक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक भी इस खबर की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 
शकुनी मामा का किरदार उन अहम रोल्स में से एक है जिनकी वजह से महाभारत के युद्ध की नींव रखी गई थी। ऐसे में शो में शक्ति कपूर के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले वे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं। सीरियल में महाभारत की लड़ाई शुरू होने की वजह से शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे तो वहीं कुछ स्टार्स इस शो से गायब हो जाएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते-करते बूढ़े हो गए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, मजेदार तस्वीर वायरल