1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan welcomes ganpati idol at home mannat

शाहरुख खान ने 'मन्नत' में किया गण‍पति बप्पा का स्वागत, बोले- मोदक स्वादिष्ट थे

Ganesh Chaturthi
पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अपने घर 'मन्नत' में भगवान गणेश का स्वागत किया है। 

 
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भगवान गणेश की मुर्ति उनके घर में विराजित नजर आ रही है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, मैंने और मेरे छोटे बेटे (अबराम) ने गणपति जी का घर पर स्वागत किया है। मोदक स्वादिष्ट थे। सीख ये है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भगवान में विश्वास के माध्यम से आप अपने सपनों को जी सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म डंकी और जवान में दिखाई देंगे।
 
अगला लेख
सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद क्या है कार्तिक आर्यन का रिलेशनशिप स्टेटस?