मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan performs aarti sister arpita house for ganesh puja
Written By
पुनः संशोधित गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (11:15 IST)

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे सलमान खान, शेयर किया आरती का वीडियो

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स भी गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए। हर साल की तरह सलमान खान इस बार भी अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर भगवान गणेश की आराधना करने पहुंचे।

 
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह गणेश जी की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया।'
 
सलमान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स अर्पिता खान के घर गणपति बप्पा की आराधना करने पहुंचे थे। आरती में विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा वरुण शर्मा, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा भी नजर आए। 
 
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ऐलान किया है। इसके अलावा वह फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
डीपनेक ड्रेस में मलाइका अरोरा ने पार की बोल्डनेस की हदें, तस्वीरें वायरल