1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan wants mission impossible kinda action films

'मिशन इम्पॉसिबल' जैसी फिल्म करना चाहते हैं शाहरुख खान, बोले- अगले 10 सालों तक सिर्फ एक्शन करूंगा | shahrukh khan wants mission impossible kinda action films

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही स्पाई एक्शन फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। रोमांस किंग शाहरुख का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में शाहरुख खान ने 'मिशन इम्पॉसिबल' जैसी एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है। 

 
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने कहा, वो अभी 57 साल के हैं और 10 सालों तक सिर्फ एक्शन फिल्में करना ही पसंद करेंगे। वह मिशन इम्पॉसिबल जैसा कोई प्रोजेक्ट करना चाहते हैं। 
 
शाहरुख का कहना है कि पठान के पहले तक उनको एक्शन फिल्मों के लिए कंसीडर नहीं किया जाता है लेकिन उनका पूरा ध्यान अब एक्शन फिल्में करने के ऊपर है।
 
शाहरुख खान ने कहा, मैंने अभी तक कोई भी एक्शन फिल्म नहीं की है। मैंने लव स्टोरीज जैसी फिल्में की है। मैंने सोशल ड्रामा वाली फिल्में भी की है इसके अलावा कुछ विलेन वाली फिल्में भी की है लेकिन अभी तक किसी ने मुझे एक्शन फिल्मों के लिए नहीं लिया था।
 
उन्होंने कहा, अभी मैं 57 का हूं इसलिए मैंने सोचा है कि अगले कुछ सालों तक मुझे एक्शन फिल्में करनी हैं, मैं मिशन इम्पॉसिबल जैसी ओवर-द-टॉप तरह की एक्शन फिल्में करना चाहता हूं।
 
गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'पठान' के अलावा शाहरुख जवान और डंकी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनूप जलोटा की पार्टी में अतिथि बनकर पहुंचे अनुपम खेर, तलत अजीज संग गाया गीत