सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 18 : सलमान खान ने किया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा का सपोर्ट
- अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंकी पांडे को मिले थे पैसे, एक्टर ने बताया रोचक वाक्या
- बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी विरासत, महत्वाकांक्षा और प्रेम की तकरार
- नाना पाटेकर-उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास का ट्रेलर रिलीज, दिखी इज्जत और आत्म-स्वीकृति की भावनात्मक कहानी
- संसद में होगी द साबरमती रिपोर्ट की स्पेशल स्क्रीनिंग, पीएम मोदी देखेंगे फिल्म
jimmy shergill birthday know about actor unknown facts
बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल 3 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिम्मी ने बॉलीवुड के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग से जिम्मी शेरगिल ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
जिम्मी शेरगिल का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिख परिवार में हुआ था। 1985 में जिम्मी का परिवार पंजाब चला गया। एक्टर ने खुलासा किया था कि 18 साल की उम्र तक वो पगड़ी पहना करते थे, लेकिन हॉस्टल में उन्हें अपने लंबे बालों को मैनेज करने में काफी दिक्कत आती थी।
इस वजह से जिम्मी शेरगिल ने अपने बाल कटवा लिए थे। इसके बाद उनका परिवार खूब नाराज हुआ। जिम्मी के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।
जिमी शेरगिल से माता-पिता की नाराजगी का यह सिलसिला करीब एक वर्ष तक चला। हालांकि, किसी तरह माता-पिता की नाराजगी दूर हुई तो उन्होंने बेटे से बातचीत शुरू की। जिम्मी के पिता उनकी एक्टिंग के भी खिलाफ थे। आज जिमी शेरगिल एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ शानदार प्रोड्यूसर भी हैं।
जिम्मी शेरगिल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'माचिस' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'मोहब्बतें' से मिली।
