1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer jawan romantic song chaleya out

'जवान' का नया गाना 'चलेया' हुआ रिलीज, दिखी शाहरुख खान और नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री | shahrukh khan starrer jawan romantic song chaleya out

Film Jawan
Jawan Romantic Song Chaleya: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का प्रीव्यू और 'जिंदा बंदा' गाना रिलीज किया गया था, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब मेकर्स ने 'जवान' का दूसरा गाना 'चलेया' रिलीज कर दिया है।
 
बीते ‍दिनों शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए 'चलेया' गाने को लेकर अनाउंसमेंट की थी। वह कुछ दिनों से इस गाने की छोटी-छोटी झलकियां भी शेयर कर रहे थे। वहीं अब यह गाना टीसीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने में शाहरुख खान और नयनतारा नजर आ रहे हैं। 
 
'चलेया' गाने में शाहरुख खान और नयनतारा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में शाहरुख खान कलरफुल आउटफिट में अपने हाथ फैलाने वाले आइकॉनिक पोज के साथ मैजिक चला रहे हैं। नयनतारा का भी खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है।
 
'चलेया' गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है और अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। वहीं फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। 
 
बता दें कि फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में स्पेशल कैमियो में दिखेंगी। यह फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'गदर 2' के तूफान के बीच 'ओएमजी 2' ने भी पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन