अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल | akshay kumar film omg 2 box office collection day 2
OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' तमाम विवादों के बावजूद 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि सेंसर बोर्ड से 'ओएमजी 2' को 'ए सर्टिफिकेट' मिलने की वजह से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर देखने को मिल रहा है।
'ओएमजी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि वीकेंड पर ओएमजी 2 को थोड़ा फायदा मिला है। लेकिन गदर 2 के साथ रिलीज होने की वजह से ओएमजी 2 के कलेक्शन पर असर जरूर पड़ रहा है।
'ओएमजी 2' ने दूसरे दिन 15.30 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन 40 से 45 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.56 करोड़ हो गया है।
वीकेंड पर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में लगातार बढ़ोतरी होती दिख रही है। ऑडियंस से लेकर समीक्षकों तक ने इस फिल्म के कंटेंट की जमकर तारीफ की है।
अमित राय के निर्देशन में बनी 'ओएमजी 2' में पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है।
Edited By : Ankit Piplodiya
