1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shahrukh Khan offered to ask Gauri to design amitabh bachchan Vanity Van

शाहरुख खान ने पूरा नहीं किया अमिताभ बच्चन से किया यह वादा

Kaun Banega Crorepati 15
Kaun Banega Crorepati 15: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने फेमस शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। केबीसी के सेट पर अमिताभ अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े रोचक किस्से भी बताते रहते है। हाल ही में बिग बी ने शाहरुख खान और उनकी पत्नी से जुड़ा एक किस्सा बताया है।
 
दरअसल, शो के हालिया एपिसोड के दौरान बिग बी ने कपिल देव नाम के प्रतियोगी से एक सवाल पूछा, 'माई लाइफ इन डिज़ाइन' पुस्तक की लेखिका किसकी पत्नी हैं? इसके विकल्प थे सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और चेतन भगत। 
 
जैसे ही प्रतियोगी ने शाहरुख खान का जिक्र किया, तो बिग बी ने उनके दिए गए सही जवाब के लिए उनकी काफी तारीफ की। बाद में, अमिताभ ने बुक 'माई लाइफ इन डिज़ाइन' के बारे में बात की। साथ ही गौरी खान के डिजाइन वर्क की सराहना करते हुए अमिताभ ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। 
 
अमिताभ ने कहा, मैंने गौरी का इंटीरियर डिज़ाइन का काम देखा। हाल ही में, मैं शाहरुख के साथ शूटिंग कर रहा था और बात करते-करते उनकी वैन के अंदर चला गया। जिसे खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। वहां एक टीवी, स्लाइडिंग सोफ़ा, किचन और कई अन्य चीज़ें हैं। 
 
शाहरुख ने कहा कि यह गौरी द्वारा डिजाइन किया गया था। उन्होंने (एसआरके) यहां तक कहा कि मैं गौरी आपके लिए भी एक डिजाइन तैयार करने के लिए कहूंगा, पर अब तक नहीं आई है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
38 साल की उम्र में शाहरुख खान की पाकिस्तानी हीरोइन रचाने जा रहीं दूसरी शादी!