1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film pathaan box office collection day 7

7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का तूफान जारी, बना डाला एक और रिकॉर्ड | shahrukh khan film pathaan box office collection day 7

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' का तूफान जारी है। 

 
'पठान' सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। इसके पहले यह रिकॉर्ड बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के नाम था, जिसने 300 करोड़ तक पहुंचने के लिए 10 दिन लिए थे। लेकिन शाहरुख की पठान ने महज 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
 
25 जनवरी को रिलीज हुई पठान ने पहले दिन 55 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 68 करोड़, तीसरे दिन 38 करोड़, चौथे दिन 51.50 करोड़, पांचवे दिन 58.50 करोड़ और छठ़े दिन 25.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
 
फिल्म ने सातवें दिन 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पठान की 7 दिनों का भारत में कुल कलेक्शन 328.25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि यह जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। 
 
फिल्म 'पठान' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बनी है। इसके अलावा पठान शाहरुख खान के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। 
 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' के तूफान से घबराए कार्तिक आर्यन! आगे बढ़ी 'शहजादा' की रिलीज डेट