सम्बंधित जानकारी
- नव्या नवेली नंदा के हाथों का पास्ता खाकर नानी जया और अगस्त्य की आंखों में आ गए थे आंसू, बोले- क्या हमें मार डालोगी?
- Rubina Dilaik बनीं गोल्डन गर्ल, हॉट तस्वीरें हुईं वायरल
- न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर छाए सिद्धू मूसेवाला और उनके छोटे भाई, फैंस बोले- पंजाब का गौरव...
- बॉबी देओल ने दिखाई दरियादिली, बच्चों को दिए 500-500 के नोट फिर खिंचवाई फोटो
- बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, भंसाली की फिल्म में आएंगी नजर!
shahrukh khan film baazigar released again abbas mustan doesnt want to sing sridevi
बाजीगर को 'रेट्रो फिल्म फेस्टिवल' के दौरान रिलीज किया जा रहा है
Film Baazigar Re Release: साल 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'बाजीगर' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब यह फिल्म एक बार रिलीज होने के लिए तैयार है। 'बाजीगर' को 'रेट्रो फिल्म फेस्टिवल' के दौरान रिलीज किया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद शाहरुख खान ने साझा की है।
इसके साथ ही 'बाजीगर' की स्टारकास्ट को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 'बाजीगर' की स्टारकास्ट को फाइनल करने के लिए फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फिल्म में निगेटिव हीरो का किरदार निभाने के लिए कोई भी एक्टर तैयार नहीं था।
वहीं जब फिल्म की कास्ट फाइनल की जा रही थी तब श्रीदेवी को लीड रोल में लेने का प्लान किया गया था। एक इंटरव्यू के दौरान अब्बास-मस्तान ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट लीड रोल के तौर पर शिल्पा और काजोल दोनों की जगह श्रीदेवी को डबल रोल में लेने की बात कही गई थी।
अब्बास-मस्तान ने कहा कि वीनस फिल्म्स के एक एग्जेक्यूटिव जो कि फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे, उन्होंने इस फिल्म में दो बहनों प्रिया (काजोल) और सीमा (शिल्पा शेट्टी) की जगह श्रीदेवी को ही डबल रोल में लेने की सलाह दी थी। उनका मानना था कि जब सीमा की मौत होगी तो प्रिया स्क्रीन पर रहेगी और ऐसा करने से श्रीदेवी पूरे टाइम स्क्रीन पर दिखेंगी। हम दोनों में से किसी को भी ये आइडिया पसंद नहीं आया था।
