सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan decorate mannat to welcome aryan khan
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (10:48 IST)

आर्यन खान की रिहाई की खुशी में दुल्हन की तरह सजा 'मन्नत', शाहरुख खान के घर होगा जलसा

Aryan Khan
ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके घर 'मन्नत' में जश्न का माहौल है। आर्यन खान शनिवार को 11 बजे तक जेल से रिहा हो सकते हैं। 
 
मन्नत में आर्यन खान का स्वागत बहुत ही शानदार तरीके से किया जाएगा। शाहरुख खान ने पूरे घर को लाइटों से सजाया है। आर्यन के घर आने पर आज मन्नत में जलसा होगा।
 
शाहरुख खान के फैंस भी सैकड़ों की तादाद में मन्नत के बाहर मौजूद है। वे लगातार आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 
 
बता दें कि बीते दिन आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी समय पर आर्थर रोड जे नहीं पहुंची थी। जिसके कारण उन्हें बीती रात भी जेल में ही बिताना पड़ी थी। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे खुद उनके बेल ऑर्डर की कॉपी लेकर सेशन कोर्ट से जेल के लिए निकले थे। लेकिन वह शाम 5:30 बजे तक जेल नहीं पहुंच पाए थे।
 
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स फिर खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। जेल अधिकारियों द्वारा आर्यन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 
 
बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आर्यन पर आरोप है कि वह मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में होने वाली ड्रग्स पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे। आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था।
 
ये भी पढ़ें
जेल से रिहा हुए आर्यन खान, पिता शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रिसीव करने पहुंचे जेल