1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan completed 20 million followers on instagram

शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस दे रहे बधाई

Shahrukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब उनके हाथ बड़ी सफलता लगी है। उनके फैंस ने साबित कर दिया है कि वो ही बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के भी किंग है।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम 20 मिलियन फॉलोअर्स की संख्या पूरी कर ली है। इससे पहले शाहरुख को इंस्टाग्राम पर बहुत कम लोग फॉलो करते थे। और तो और बाकी बॉलीवुड सितारों के मुकाबले शाहरुख खान के फॉलोअर्स की संख्या बहुत कम थी लेकिन अब उन्होंने ने 20 मिलियन फॉलोअर्स का शानदार आकड़ा हासिल कर लिया हैं। 
 
कम इंस्टा फॉलोअर्स वाले सेलेब्स की लिस्ट में आमिर खान और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम आता है। शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है। अगर उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो वो इस पर सिर्फ और सिर्फ अपनी फैमिली फोटोज ही शेयर करते हैं। 
 
इंस्टाग्राम की तरह शाहरुख खान ट्वीटर पर भी सक्रिय नहीं रहते है। वहीं शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर सिर्फ छह लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें वो अपनी पत्नी गौरी खान, बेटा आर्यन खान, बेटी सुहाना खान के अलावा सिर्फ तीन और लोगों को फॉलो करते हैं। 
 
सोशल मीडिया पर शाहरुख के 20 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पूरे करने की खबर तेजी से फैल रही है। फैंस उन्हें इस बात पर बधाई दे रहे हैं।
अगला लेख
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर जावेद अख्तर ने कही यह बात