1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan can be seen in american talk show

अमेरिका के टॉक शो में नजर आ सकते हैं शाहरुख खान

Shahrukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फैनफॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया में हैं। उनकी फिल्मों को विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।


खबरों के अनुसार शाहरुख खान लोकप्रिय अमेरिकी टेलिविजन होस्ट और कॉमेडियन डेविड लेटरमैन के शो में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
डेविड लेटरमैन का शो अमेरिका के लेट नाइट शो में बहुत लोकप्रिय है। डेविड लेटरमैन ने 1982 में ‘लेट नाइट विद डेविड लेटरमैन’ और ‘लेट शो विद डेविड लेटनमैन’ से शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 6000 से अधिक एपिसोड शो को एकसाथ होस्ट किया है। डेविड लेटरमैन ने स्टीफन कोलबर्ट, जिमी फॉलन, जिमी किमेल, न ओलिवर जैसे कई लोकप्रिय शो को होस्ट किया है।
 
शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्‍म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा लीड रोल्‍स में थीं। खबर है कि शाहरुख खान 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आएंगे।
अगला लेख
शाहरुख और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं अली अब्बास जफर