सम्बंधित जानकारी
- बॉलीवुड में एंट्री से पहले इन फिल्मों में काम कर चुकी थीं सनी लियोनी
- अनुपमा से लेकर किस्मत की लकीरों तक, इन शोज में दिखी मातृत्व के बदलते चित्रण की कहानियां
- शूटिंग के दौरान घायल हुईं मिर्जापुर की 'माधुरी भाभी', आंख में लगी थी चोट
- बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
- The Kapil Sharma Show : रवीना टंडन ने बताया कैसे मिला था उन्हें पहला रोल
सनी लियोनी के बारे में 25 अनसुनी बातें | 25 interesting facts about sunny leone
1. बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोनी का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं।
2. सनी लियोनी को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई जो सनी को पसंद आई। भट्ट की निगाह बहुत पहले से सनी पर थी। उन्होंने अपनी फिल्म कलयुग के लिए भी सनी को साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन सनी ने तब वन मिलियन डॉलर मांगे थे और यह रकम सुन भट्ट ने उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया।
3. 13 मई 1981 को जन्मी सनी अपना असली नाम करेन मल्होत्रा बताती हैं जबकि पासपोर्ट पर उनका नाम करणजीत कौर वोरा लिखा हुआ है। पोर्न फिल्मों का जब उन्हें ऑफर मिला तो नाम बदलने की बात चली और उन्होंने अपने लिए सनी नाम पसंद कर लिया।
4. बॉलीवुड के एक लोकप्रिय कलाकार का नाम भी सनी है, सनी देओल। सनी लियोनी और सनी देओल को लेकर एक जोक बेहद लोकप्रिय हुआ कि यदि सनी लियोनी अभिनेता सनी देओल से शादी कर लें तो पति और पत्नी दोनों का नाम सनी देओल हो जाएगा।
5. सनी लियोनी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पहला किस 11 वर्ष की उम्र में किया। 16 वर्ष की उम्र में पहली बार एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ सेक्स किया और 18 वर्ष की उम्र में यह जाना कि वे बायसेक्सुअल हैं।
Photo : Instagram
7. सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले एक बेकरी तथा एक टेक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया है।
8. सनी को मॉडलिंग करने की सलाह उनके एक क्लासमेट ने दी। एक फोटोग्राफर से मुलाकात हुई और पेंटहाउस मैगजीन के लिए उन्होंने पोज दिया। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई।
9. सनी को मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने में काफी स्कोप नजर आया। पैसा और देश-विदेश घूमने का अवसर भी बहुत था। इसलिए उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाए।
10. वर्ष 2003 में सनी ने विविड एंटरटेनमेंट के साथ तीन वर्ष का करार कर हार्डकोर पोर्नोग्राफी की दुनिया में कदम रखा।
11. सनी की पहली फिल्म का नाम 'सनी' था। पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने ऐलान किया था कि वे लेस्बियन सीन ही करेंगी। इन फिल्मों में काम करने के बाद सनी के दीवानों की संख्या बढ़ती गई और वे उनकी फिल्म देखने के लिए उतावले होने लगे।
12. वर्ष 2007 में सनी कैमरे के सामने पुरुष के साथ आने के लिए राजी हो गई। उनके पार्टनर बने मैट एरिक्सन जो उनके मंगेतर थे। उन्होंने ब्रेस्ट एनलार्जमेंट करवा कर पहली बार पुरुष के साथ फिल्म की। फिल्म का नाम था सनी लव्स मैट।
13. मैट से सनी का रिश्ता जब टूट गया तो उन्होंने दूसरे पुरुषों के साथ भी फिल्म करने के लिए हामी भर दी और टॉमी गन, चार्ल्स डेरा, जेम्स डीन जैसे पुरुषों के साथ फिल्में की।
14. सनी ने अपनी लोकप्रियता का जमकर फायदा उठाया। फिल्म निर्देशक बन एडल्ट फिल्में बनाई। इंटरनेट के जरिये इन फिल्मों से पैसा बनाया। कई लोकप्रिय उत्पादों की मॉडलिंग की।
15. वर्ष 2005 में एमटीवी इंडिया के लिए उन्होंने एमटीवी अवॉर्ड्स के दौरान रेड कॉरपेट रिपोर्टर की भूमिका भी निभाई थी।
Photo : Instagram
17. सनी ने एडल्ट फिल्मों के अलावा कुछ फिल्म और टीवी शो में भी काम किया है।
18. अपने स्वास्थ्य को लेकर सनी बेहद जागरुक हैं। वे रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिगर को शेप में रखती हैं। सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं।
18. अपने स्वास्थ्य को लेकर सनी बेहद जागरुक हैं। वे रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिगर को शेप में रखती हैं। सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं।
19. सनी लियोनी अब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ काम करना चाहती हैं।
20. सनी लियोनी के जीवन पर वेब सीरीज का भी निर्माण हुआ है। जिसका नाम करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी है।
20. सनी लियोनी के जीवन पर वेब सीरीज का भी निर्माण हुआ है। जिसका नाम करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी है।
Photo : Instagram
22. सनी लियोनी ने लगभग 35 एडल्ट फिल्म बतौर एक्ट्रेस की हैं और 25 फिल्मों का निर्देशन किया है।
23. सनी के पति डेनियल वेबर हैं जो सनी का सारा काम भी संभालते हैं।
24. रागिनी एमएमएस 2 के लिए हां कहने के बाद वे एकता कपूर के ऑफिस में उनसे मिलने बुर्का पहन कर गई थीं।
24. रागिनी एमएमएस 2 के लिए हां कहने के बाद वे एकता कपूर के ऑफिस में उनसे मिलने बुर्का पहन कर गई थीं।
25. सनी बायसेक्सुअल हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वे पुरुष को प्राथमिकता देती हैं। अपना खाली समय वे पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और रीडिंग कर बिताती हैं। डिस्कवरी चैनल देखना उन्हें बेहद पसंद है।
