शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. parineeti chopra raghav chadha engagement priyanka chopra lands in delhi
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शनिवार, 13 मई 2023 (10:35 IST)

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट | parineeti chopra raghav chadha engagement priyanka chopra lands in delhi
parineeti chopra engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही है। परिणीति 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। कपल की सगाई की तैयारियां पूरी हो चुकी है। परिणीति और राघव दिल्ली के कपूरथला हाउस में धूमधाम से एक-दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। 

 
बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी है। प्रियंका को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती नहीं आई हैं। वह अकेले ही परिणीति के इंगेजमेंट फंक्शन को अटेंड करेंगी।
 
खबरों के अनुसार परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। जिससे पहले सुखमनी साहिब का पाठ होगा। गेस्ट का स्वागत ढ़ोल-नगाड़े बजाकर किया जाएगा। दोनों की सगाई का फंक्शन शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद डिनर का भी आयोजन किया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह में परिवार और दोस्तों को मिलाकर करीब 150 मेहमान शामिल होंगे। सगाई समारोह में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के भी आने की उम्मीद है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
शूटिंग के दौरान घायल हुईं मिर्जापुर की 'माधुरी भाभी', आंख में लगी थी चोट