1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahnaaz gill song tu yaheen hai released tribute to sidharth shukla

शहनाज गिल का नया गाना 'तू यहीं है' रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला को दिया ट्रिब्यूट

Sidharth Shukla
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से हर कोई हैरान हो गया था। सिद्धार्थ निधन का सबसे गहरा झटका उनके परिवार और उनकी खास दोस्त शहनाज गिल को लगा था। सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

 
अब शहनाज फिर से खुद को संभाल कर काम पर वापसी कर चुकी हैं। बीते दिन शहनाज ने सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक गाना रिलीज करने वाली हैं। इस गाने का नाम 'तू यहीं है' होगा। यह गाना सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट होगा। 
 
अब शहनाज गिल का नया गाना 'तू यहीं है' रिलीज हो गया है। इस गाने में शहनाज गिल अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देती दिख रही हैं। यह गाना सुनने में बहुत सुंदर है और सभी को इमोशनल कर देने वाला है। शहनाज ने इस गाने के जरिए अपने प्यार और खास दोस्त को याद किया है।
 
गाने को शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ‘तू यहीं है’ गाने को खुद शहनाज गिल ने अपनी ही आवाज दी है। गाने में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स को दिखाया है। गाने में सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ पुराने वीडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं।
 
अगला लेख
ब्रालेट संग घाघरा पहने नजर आईं निया शर्मा, हॉट तस्वीरें वायरल