बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor sister sanah kapur going to marry mayank pahwa
Written By
Last Updated : बुधवार, 2 मार्च 2022 (17:57 IST)

शादी के बंधन में बंधने जा रहीं शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर

मयंक पाहवा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सनाह कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वह 2 मार्च को दिग्गज कलाकार मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग सात फेरे लेंगी। सनाह सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी यानी शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं। 

 
सनाह की शादी महाबलेश्वर में होगी। सनाह की शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फंक्शन में परिवार के जरूरी लोग ही शामिल हुए। 
 
सना और मयंक एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। कथित तौर पर, उन्होंने कुछ समय पहले सगाई कर ली थी। सनाह ने विकास बहल की 'शानदार' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे।
 
गौरतलब है कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं, साल 1988 में पंकज कपूर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। 
 
ये भी पढ़ें
खूब मजेदार चुटकुला : गुरुर संटी, गुरुर रूलर