dharma sangrah
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shah Rukh Khan, Ranbir Kapoor, The Ring

शाहरुख से हिसाब बराबर करने का रणबीर के पास मौका

शाहरुख खान
यूं तो 'ऐ दिल है मुश्किल' रणबीर कपूर की फिल्म है, लेकिन शाहरुख खान ने भी इसमें एक छोटा-सा रोल अदा किया था। अब रणबीर के पास हिसाब बराबर करने का मौका है।
 
बॉलीवुड के खबरचियों का कहना है कि इम्तियाज अली जो फिल्म शाहरुख खान को लेकर बना रहे हैं उसमें रणबीर कपूर का कैमियो होगा। वे अनुष्का शर्मा के मंगेतर के रोल में नजर आएंगे। 
 
वैसे भी इम्तियाज को रणबीर बेहद पसंद है। रॉकस्टार और तमाशा जैसी फिल्में वे रणबीर को लेकर बना चुके हैं और दोनों ही बार असफलता हाथ लगी। 
 
इम्तियाज की इस फिल्म का नाम 'द रिंग' बताया जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ 'वर्किंग टाइटल' है। नाम की तलाश की जा रही है। बिना नाम के फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। 

ये भी पढ़ें
रणवीर सिंह के हाथ से निकली फिल्म... वरुण ने ली जगह