गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Scam 2010 The Subrata Roy Saga Hansal Mehta announces third season of Scam series
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2024 (16:05 IST)

Scam के तीसरे सीजन के साथ फिर लौट रहे हंसल मेहता, इस बार दिखेगी सुब्रत रॉय सहारा की कहानी

Hansal Mehta
Scam 2010 The Subrata Roy Saga: हंसल मेहता की 'स्कैम' फ्रैंचाइजी के दोनों सीजन हिट साबित हुए हैं। 'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' के बाद अब इस शो का तीसरा सीजन अनाउंस कर दिया गया है। हंसल मेहता और अप्लॉज एंटरटेनमेंट इस बार सुब्रत रॉय सहारा की कहानी लेकर आ रहे हैं। 
 
'स्मैन' के तीसरे सीजन का टाइटल 'स्कैम 2010 : द सुब्रत रॉय सागा' होगा। हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर 'स्कैम 2010' का अनाउंसमेंट टीजर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने की तीसरे सीजन को वह फिर से खुद निर्देशित करने वाले हैं। 
 
टीजर शेयर करते हुए हंसल मेहता ने लिखा, Sc3m वापस आ गया है! स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा, जल्द ही सोनी लिव पर आ रहा है।
 
'स्कैम 2010' तमल बंद्योपाध्याय की किताब 'सहारा : द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित होगी। सुब्रत रॉय, सहारा समूह के संस्थापक थे। सहारा का कारोबार चिटफंड से लेकर हवाई जहाज और टीम इंडिया की स्‍पॉन्‍सरशिप से लेकर न्‍यूज मीडिया तक फैला हुआ था। 
 
सुब्रत रॉय को तब बड़ा झटका लगा जब निवेशकों से धोखाधड़ी के कारण उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। 2014 में उन्हें निवेशकों का 10 हजार करोड़ रुपए का बकाया न चुकाने के लिए जेल भेजा गया था। वह दो साल से अधिक समय तक जेल में रहे और 2016 में पैरोल पर बाहर आए। 
 
हालांकि, इसके बाद सुब्रत रॉय को फिर से जेल जाना पड़ा, क्‍योंकि नियामक संस्‍था सेबी ने सुप्रीम कोर्ट से पैरोल रद्द करने की मांग की थी। नवंबर 2023 में 75 वर्ष की उम्र में सुब्रत रॉय का निधन हो गया। 
 
बता दें 'स्कैम 1992' में हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई थी। इसमें प्रतीक गांधी ने लीड रोल प्‍ले किया था। वहीं दूसरे सीजन 'स्कैम 2003' में अब्दुल करीम तेलगी की कहानी दिखाई गई थी। इसमें स्‍टाम्‍प पेपर घोटाले की कहानी दिखाई गई। 
ये भी पढ़ें
Cannes Film Festival 2024 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर का डेब्यू, ऑफ शोल्डर गाउन पहन किया वॉक