1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. SANJU: Ranbir Kapoor to Sanjay Dutt - The Transformation

इस मेकिंग वीडियो में देखिए रणबीर कपूर का संजय दत्त की भूमिका में चमत्कारिक ट्रांसफॉर्मेशन!

संजू
संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म 'संजू' खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। अब निर्माताओं ने एक बीटीएस वीडियो जारी किया है जिसमें राजकुमार हिरानी फ़िल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर को संजू में ट्रांसफॉर्म करते हुए नज़र आ रहे हैं। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में संजय दत्त के सही लुक को हासिल करने के लिए टीम को कितना कठिनाइयों से गुजरना पड़ा है, यह दिखाया गया है। 
 
फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को अभिनेता संजय दत्त को सही दिखाने के लिए पूरी टीम के साथ अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस मेकिंग वीडियो में राजकुमार हिरानी की कड़ी मेहनत और समर्पण का खुलासा किया गया है जिनकी बदौलत रणबीर कपूर को संजय दत्त में बदलने की मेहनत सफ़ल हुई।
 
पहले दिन अविश्वसनीय कमाई के साथ रिकॉर्ड बनाने वाली संजू बॉक्स ऑफिस पर लोगों का दिल जीत रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सप्ताह में 200 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
 
जबकि "संजू" रणबीर कपूर की पहली 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म हैं, वहीं 3 इडियट्स और पीके के बाद राजकुमार हिरानी के लिए यह तीसरी फिल्म है।
 
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से लैस है।
अगला लेख
रितिक रोशन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म को किया मना, आखिर क्या थी ऐसी वजह?