• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sanjay Leela Bhansali, Deepika Padukone, Shahid Kapoor, Padmavati
Written By

भंसाली की फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहिद कपूर!

संजय लीला भंसाली
संजय लीला भंसाली 'पद्मावती' बनाने जा रहे हैं। इसमें उनके प्रिय सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। राजा रावल रतन सिंह की भूमिका के लिए शाहिद को साइन किया जा सकता है। 
 
यह भूमिका बहुत दमदार नहीं है। इसलिए भंसाली किसी टीवी कलाकार को लेना चाहते थे, लेकिन दीपिका स्क्रीन पर किसी टीवी कलाकार के साथ रोमांस नहीं करना चाहती थीं। यह बात उन्होंने भंसाली को बता दी। भंसाली ने इसके लिए शाहिद कपूर का नाम सोचा है। 
 
शाहिद फिल्म में दीपिका के पति की भूमिका में दिखाई देंगे। 
ये भी पढ़ें
किंग खान लौटे खाली हाथ!