शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt will be seen in 400 crore budget film the good maharaja
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (15:28 IST)

400 करोड़ की फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त, निभाएंगे महाराजा का किरदार

400 करोड़ की फिल्म में नजर आएंगे संजय दत्त, निभाएंगे महाराजा का किरदार - sanjay dutt will be seen in 400 crore budget film the good maharaja
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के हाथ एक बिग बजट फिल्म लगी है। द्वितीय विश्व युद्ध पर बन रही फिल्म 'द गुड महाराजा' में संजय दत्त नजर आएंगे। वह फिल्म में महाराजा का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

 
इंडो-पोलिश फिल्म 'नो मीन्स नो' के लिए सुर्खियों में रहने वाले फिल्मकार विकाश वर्मा ने इस फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। वह फिल्म में महाराजा दिग्विजयसिंह जी रंजीतसिंह जी जडेजा द्वारा 1000 पॉलिश बच्चों को बचाने के लिए किए गए युद्ध की दिल छू लेने वाली सच्ची कहानी को पर्दे पर दिखाएंगे। 
 
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उस समय के सोवियत रूस से बचाए गए 1000 पॉलिश बच्चों को जामनगर के महाराजा, दिग्विजयसिंहजी रंजीत सिंहजी जडेजा गुजरात में शरण दी थी। फिल्म 'द गुड महाराजा' में संजय दत्त, गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकारों के अलावा पोलैंड के कई कलाकार भी हैं।
 
फिल्म 'द गुड महाराजा' में संजय दत्त नवांनगर (अब जामनगर, गुजरात भारत) के महाराजा जाम साहिब के टाइटल रोल में हैं और साथ ही ध्रुव वर्मा एक रूसी स्नाइपर के लीड रोल में हैं।
 
विकाश वर्मा ने बताया, इस तरह की मास्टरपीस कहानी जो दुनिया के इतिहास में एक खास मौके पर रची-बसी हो, तो फिल्म से जुड़े हर एक पक्ष के लिए रिसर्च सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। चाहे वो स्क्रिप्टिंग हो, डायलॉग्स हों, ऐक्शन हो, कॉस्ट्यूम आदि हों, दर्शकों के लिए सिनेमा का सबसे प्रामाणिक अनुभव लाने के लिए फिल्म का हर डिपार्टमेंट गहरी रिसर्च करने में लगा हुआ है।
 
ये भी पढ़ें
गंगूबाई काठियावाड़ी: गंगा के गंगू बनने की कहानी