सम्बंधित जानकारी
- कार एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं मलाइका अरोरा की हेल्थ? सिर में लगी थी चोट
- 'महाभारत' फेम एक्टर रोहित भारद्वाज लेने जा रहे पत्नी से तलाक, 4 साल से रह रहे अकेले
- अजय देवगन की सौ करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्में
- अजय देवगन की बॉलीवुड में लंबी इनिंग और सफलता का राज
- राजकुमार राव हुए ठगी का शिकार, एक्टर के पैन कार्ड से लिया इतना लोन
'लॉक अप' के कैदियों पर भड़के पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह, बोले- 100 कुत्ते चाहकर भी... | sangram singh supports payal rohatgi slams lock upp contestants
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' सुर्खियों में है। लॉक अप के मैदान में आए दिन किसी न किसी कैदी के बीच की जंग चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पायल रोहतगी और उनके साथी कैदी के आपसी तालमेल कितने आशाजनक हैं ये तो सब भलीभांति जानते हैं।
पायल का हमेशा यूं बिंदास बोलना उनके साथी खिलाड़ियों को कत्तई गवारा नहीं होता। इसलिए लॉक अप में पायल और बाकी कैदियों के बीच खट–पट होती रहती हैं। वहीं पायल के मंगेतर उन्हें हर वक्त सपोर्ट करते नजर आते रहते हैं।
पायल और अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच होती लड़ाई को देखकर संग्राम सिंह भड़क गए है। उन्होंने लॉक अप के सभी कैदियों पर हमला बोल दिया हैं। मुनव्वर, अंजली, पूनम, मंडाना, विनीत, निशा सारे खिलाड़ियों पर संग्राम सिंह का गुस्सा फूट पड़ा हैं। कॉमन वेल्थ हेवी वेट रेशलर संग्राम सिंह को लगता हैं जिस तरह से घर में सब एक होकर पायल के पीछे पड़े हैं, ये लोग बहुत गलत कर रहे हैं।
सोशल मीडिया का सहारा लेकर संग्राम सिंह ने कहा कि 100 खुले कुत्ते चाहकर भी एक शेरनी का शिकार नही कर सकते। मैने एक एपिसोड देखा जहा पायल जी के नाम पर सब फुटेज लेना चाह रहे हैं। क्योंकि उन्हें और दूसरा काम नहीं हैं। इसीलिए मेरी लोगों से विनती हैं कि सच्चे को अपना सहयोग दे।
हालांकि संग्राम सिंह हमेशा सोशल मीडिया पर पायल के लिए अपना सपोर्ट दिखाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो में जाने के इच्छा भी जताई थी। और पायल के साथ शादी की घोषणा भी की। अब देखना हैं की संग्राम सिंह के इस लड़ाई में उनके और पायल के चाहनेवाले कितना साथ देते हैं।
