शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanah kapur gets married to mayank pahwa shahid kapoor emotional post
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 मार्च 2022 (12:41 IST)

शादी के बंधन में बंधीं शाहिद कपूर की बहन सनाह, एक्टर ने लिखा खूबसूरत नोट

शादी के बंधन में बंधीं शाहिद कपूर की बहन सनाह, एक्टर ने लिखा खूबसूरत नोट | sanah kapur gets married to mayank pahwa shahid kapoor emotional post
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। पंकज कपूर और सुप्रिया पाठकी की बेटी सनाह ने एक्टर मनोज पाहवा के बेटे संग मयंक पाहवा संग महाबलेश्वर में सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।


शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी और बच्चों के संग बहन की शादी में शामिल हुए। शाहिद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहन सनाह संग तस्वीर शेयर करके एक प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। 
 
तस्वीर में शाहिद कपूर ब्लैक कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं सनाह लाइट ब्लू कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा, समय कैसे बीत जाता है छोटी सी बिट्टू अब दुल्हन बन गई है। मेरी छोटी बहन इतनी जल्दी कितनी बड़ी हो गई। एक खूबसूरत नए अध्याय की इमोशनल शुरुआत। सना और मयंक को शुभकामनाएं। 
 
बता दें कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं, साल 1988 में पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। 
 
ये भी पढ़ें
मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं रकुल प्रीत सिंह, हॉट तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान