1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sambhavna seth shares video with unwell mother

मुश्किल वक्त से गुजर रहीं संभावना सेठ, पिता के निधन के बाद अब मां भी हुईं बीमार

Sambhavna Seth
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस संभावना सेठ इन समय मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। 3 महीने पहले उनके पिता का निधन हो गया था। अब खबर आ रही है कि संभावना की मां की तबीयत भी खराब हो गई है। उन्होनें सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। 

 
वीडियो में संभावना सेठ की मां बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी हालत बेहद खराब नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ बैठी हुई हैं। वह अपनी मां के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें किस कर रही हैं।
 
संभावना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, दोस्तों आपके साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं। जिंदगी में इस समय इमोशनल उथल-पुथल से गुजर रही हूं। अपने पिता को खोने के बाद मां को इस हालत में देखना मुझे मार रहा है। मजबूत रहने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन पता नहीं कब तक।
 
संभावना सेठ की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट करके एक्ट्रेस की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। बता दें कि संभावना सेठ के पिता का निधन मई के महीने में कोरोना की वजह से हो गया था।
 
अगला लेख
Winters हो या Monsoon देखने और घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत Locations