'यशोदा' का ट्रेलर रिलीज, सरोगेट मदर बनीं सामंथा रुथ प्रभु का दिखा एक्शन अवतार
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'यशोदा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को वरुण धवन, तेलुगु भाषा में विजय देवरकोंडा, मलयालम भाषा में दुलकर सलमान, तमिल भाषा में सूर्या और कन्नड़ भाषा में रक्षित शेट्टी ने रिलीज किया है।
फिल्म की कहानी सरोगेसी पर आधारित है। फिल्म में सामंथा एक सरोगेट मदर के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में सामंथा मेडिकला अपराध से पर्दा उठाती दिख रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि यशोदा अन्य लड़कियों के साथ एक मेडिकल फैसिलिटी में रह रही है जहां उन्हें बताया जाता है कि उन्हें अपने बच्चे के बदले ढेर सारे पैसे मिलेंगे। उनका जो बच्चा होगा वो किसी अमीर इंसान को मिलेगा।
लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है यशोदा को शक होने लगता है कि कुछ गड़बड है। सामंथा को अहसास होता है कि वहां सरोगेट लड़कियों को रखने के अलावा और भी कुछ काम हो रहे हैं, जिससे सब अनजान है। यशोदा उस राज का पता लगाने के लिए निकल पड़ती है।
ट्रेलर में सामंथा का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म रोमांच, एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। सामंथा की ये फिल्म 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

