गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan spotted wearing his lucky ring photos goes viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: बुधवार, 30 नवंबर 2022 (12:40 IST)

क्या सलमान खान की हो गई सगाई? भाईजान की उंगली में रिंग देख फैंस लगाने लगे कयास

क्या सलमान खान की हो गई सगाई? भाईजान की उंगली में रिंग देख फैंस लगाने लगे कयास | salman khan spotted wearing his lucky ring photos goes viral
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। सलमान की‍ जिंदगी मे वैसे को कई एक्ट्रेसेस ने एंट्री ली, लेकिन 56 साल की उम्र में भी भाईजान कुंआरे हैं। फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी सगाई का अंदाजा लगाने लगे। 

 
दरअसल, हाल ही में आईआईएफए 2023 की प्रेस मीट रखी गई थी। इस प्रेस मीट में इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने शिरकत की। इस इवेंट में सलमान ने पहुंच कर पूरी लाइमलाइट लुट ली। सलमना ने ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंटसूट पहना था। लेकिन सभी की निगाहें उनकी अंगूठी पर टिक गई। 
 
सलमान खान ने अपनी मिडिल फिंगर में एक रिंग पहनी थी, जो उनकी उंगली में पहले कभी नहीं देखी गई। इसे सलमान की लकी रिंग बताया जा रहा है। 
 
सोशल मीडिया पर सलमान खान की रिंग के साथ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान तो पूरे ही लकी हैं, उन्हें क्या किसी लकी चीज को पहनने की जरूरत है।' कई यूजर्स सलमान की सगाई की बातें भी करने लगे। 
 
हालांकि जब उन्होंने सलमान खान की मिडिल फिंगर में रिंग देखी तो उनकी खुशी पलभर में टूट गई। सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
कंगना रनौट के हाथ लगी एक और फिल्म, राघव लॉरेंस संग 'चंद्रमुखी 2' में आएंगी नजर