1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raveena tandon in trouble after tiger video actress clarification

टाइगर का वीडियो बनाकर मुश्‍किल में फंसीं रवीना टंडन, सफाई में कही यह बात

Raveena Tandon
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, रवीना इन दिनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मध्यप्रदेश में हैं। इस दौरान वह सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पहुंचीं और जमकर फोटोग्राफी की। रवीना ने अपने सोशल मीडिया टाइगर के फोटो और वीडियो भी शेयर किए थे। 

 
टाइगर का वीडियो शेयर करते ही रवीना टंडन मुश्किलों में घिर गई। दरअसल, वीडियो में रवीना की जीप टाइगर के बेहद करीब नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए। वहीं अब इस मामले पर एक्ट्रेस ने अपनी सफाई भी दी है। 
 
रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा कि वह वन विभाग के लाइसेंस वाली जीप में सफर कर रही थीं, जो निर्धारित 'पर्यटक पथ' पर ही चल रही थी।
 
रवीना ने ट्वीट किया, 'एक बाघ डिप्टी रेंजर की मोटरसाइकिल के पास आ गया था। कोई यह नहीं बता सकता है कि बाघ कब और कैसे प्रतिक्रिया देगा। यह वन विभाग का लाइसेंसी वाहन था, उनके गाइड और चालक साथ थे, जिन्हें अपनी सीमाओं और वैधताओं की पूरी जानकारी है।
 
रवीना ने बताया कि वह और उनके साथ यात्रा कर रहे लोग चुप बैठे थे और उन्होंने बाघिन को आगे बढ़ते हुए देखा। हम पर्यटक पथ पर थे, जिसे बाघ अक्सर पार करते हैं। इस वीडियो में नजर आ रही बाघिन केटी को भी गाड़ियों के पास आने और गुर्राने की आदत है।
 
एक अन्य ट्वीट में रवीना ने कहा कि बाघ अपने इलाके के राजा होते हैं और घटना के दौरान वे मूक दर्शक भर थे। ‘अचानक कोई भी गतिविधि उन्हें भी हैरान कर सकती है।
 
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सफारी वाहन एक बाघ के करीब पहुंचते दिख रहा है। वीडियो में कैमरे के शटर की आवाज सुनाई देती है और एक बाघ उन लोगों पर दहाड़ता दिखाई दे रहा है। यह घटना मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित सतपुड़ा बाघ अभयारण्य में हुई।
 
वन के उपसंभागीय अधिकारी (एसडीओ) धीरज सिंह चौहान ने कहा था कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद उन्होंने कथित घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को रवीना के अभयारण्य के दौरे के दौरान उनका वाहन कथित तौर पर एक बाघ के पास पहुंच गया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रभास संग रिलेशनशिप की खबरों पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इससे पहले शादी की डेट...