1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan received expensive gifts on his 56th birthday

बर्थडे पर सलमान खान पर हुई गिफ्ट्स की बारिश, कैटरीना कैफ ने दिया सोने का ब्रेसलेट

salman khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने पनवेल स्थित फार्महाउस पर अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर सलमान को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स की तरफ से ढ़ेरों बधाईयां मिली।

 
वहीं बर्थडे पर सलमान खान को कई महंगे गिफ्ट्स भी मिले। खबरों के अनुसार सलमान को उनकी खास दोस्त कैटरीना कैफ ने एक सोने का ब्रेसलेट गिफ्ट दिया, जिसकी कीमत 2-3 लाख रुपए है। जैकलीन फर्नांडीज ने भाईजान को 10-12 लाख रुपए कीमत की एक खूबसूरत घड़ी गिफ्ट की। 
 
संजय दत्त ने सलमान को 7-8 लाख रुपए का एक हीरे का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। शिल्पा शेट्टी ने भी भाईजान को सोने और हीरे से जड़ा ब्रेसलेट जन्मदिन के मौके पर दिया है। अनिल कपूर ने सलमान को एक लैदर की जैकेट गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 29 लाख रुपए है।
 
सलमान खान को अपनी फैमिली की तरफ से भी कई महंगे गिफ्ट्स मिले हैं। अर्पिता खान ने अपने भाई को रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की है। सोहेल और अरबाज ने सलमान को एक-एक लग्जरी कार गिफ्ट में दी है। 
 
अगला लेख
राजेश खन्ना की ऐसी थी दीवानगी, खून से चिट्ठियां लिखी थी लड़कियां