suvichar

सलमान खान के फैंस को होना पड़ेगा मायूस, ईद पर रिलीज नहीं होगी राधे!

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (19:01 IST)
कोरोना वायरस से जान पर बन आई है तो काम तो दूर की बात है। ज्यादातर लोग के काम ठप्प हैं और वे घर पर ऐसी छुट्टी बीता रहे हैं जो वे कभी भी इस तरह बिताना नहीं चाहते हैं। 
 
फिल्मी सितारे कैमरे से दूर हैं, फैंस से दूर हैं और घर पर बर्तन मांज कर टाइम पास कर रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग रूक गई है और सारा रिलीज शेड्यूल गड़बड़ा गया है। 
 
सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग तेज गति से हो रही थी उस पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। पहले लगा एकाध हफ्ते में सब नॉर्मल हो जाएगा, लेकिन अब तो 21 दिन शूटिंग बंद रहेगी। उसके बाद भी भरोसा नहीं है कि फिर से काम शुरू हो पाएगा या नहीं।
 
शुरू भी होता है तो सभी कलाकारों की फिर से डेट्स जमाना, इंतजाम करने में ही 4-5 दिन निकल जाएंगे। ऐसे में फिल्म को 22 मई के पहले तैयार करना बहुत मुश्किल है। यह फिल्म इसी तारीख को रिलीज होने वाली है। 
 
अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और यदि 14 अप्रैल बाद शूटिंग शुरू होती है तो डेढ़ महीने का वक्त मिलता है। इतने कम वक्त में फिल्म का तैयार होकर रिलीज होना मुश्किल है। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सलमान पहले ही घर से एडिटिंग का काम कर रहे हों, लेकिन कहीं ना कहीं वे भी मान चुके हैं कि फिल्म को ईद पर‍ रिलीज करना मुश्किल है। 
 
संभव है कि सलमान के फैंस को इस बार मायूस रहना पड़ेगा और ईद बिना सलमान की फिल्म देखे ही बितानी होगी। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख