ramcharitmanas
✕

जब आधी रात को हुई थी होटल में मौनी रॉय का कमरा खोलने की कोशिश

Published: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (17:49 IST)
सभी लोकप्रिय होना चाहते हैं, लेकिन सेलिब्रिटीज़ के लिए कई बार यह लोकप्रियता सिर दर्द बन जाती है। कुछ फैंस हद पार कर जाते हैं और उन्हें फैंस कहना ठीक नहीं है क्योंकि फैंस कभी भी अपने प्रिय कलाकार का अहित नहीं करते। 
 
मौनी रॉय कितनी पॉपुलर हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। टीवी शो नागिन करने के बाद वे घर-घर में लोकप्रिय हो गईं और अब फिल्मों में भी अभिनय कर रही हैं। 
 
 
एक इंटरव्यू में मौनी ने ऐसी घटना जिक्र किया है जो उनकी नजर में बहुत भयावह है। उसके बाद उन्होंने छोटे शहरों में जाना ही बंद कर दिया। 
 
बात तब की जब है नागिन का सीज़न 2 चल रहा था। एक कार्यक्रम के सिलसिले में उन्हें एक छोटे शहर में जाना पड़ा। 
 
होटल से ऑडिटोरियम तक के रास्ते में जबरदस्त भीड़ थी और उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। सभी मौनी के लिए बेताब थे। 
 
 
 
होटल में वापसी के समय भी यही नजारा था। मौनी की कार छोटी-छोटी गलियों से गुजर रही थी और लोग बेकाबू हो रहे थे। यह देख मौनी बहुत डर गई थीं। 
 
होटल पहुंचने के बाद मौनी ने अपनी मैनेजर से कहा कि वह उसके कमरे में ही रात में सोए। आधी रात को मौनी तब घबरा गईं जब उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की जा रही थी। 
 
मौनी और उनकी मैनेजर दोनों जोर से चीखे। तुरंत होटल स्टाफ को बुलवाया। मौनी का तो बुरा हाल था। इस घटना से उन्होंने यह सबक लिया कि कभी भी छोटे शहरों में नहीं जाना चाहिए। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख